गढ़वा, प्रतिनिधि: बीते कल 06 दिसंबर 2024 को गढ़वा जिला के घंटाघर के सामने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और बाबा साहब की स्मृतियों को संजोया।
इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव भीम आर्मी नन्हू राम, भीम आर्मी युवा अध्यक्ष गढ़वा सलमान खान, गढ़वा जिला संगठन सचिव सहबाज खान, गढ़वा जिला संगठन सचिव प्रवीण कुमार, गढ़वा जिला भीम आर्मी उपाध्यक्ष राहुल कुमार रंजन, प्रदेश अध्यक्ष सचिव आजाद समाज पार्टी, आज़ाद समाज पार्टी गढ़वा जिला युवा अध्यक्ष रोहित, और प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने बाबा साहब की महान उपलब्धियों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला और समाज में समानता और न्याय की दिशा में उनके प्रयासों को सलाम किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण दिन पर श्रद्धांजलि अर्पण कर सभी ने बाबा साहब को नमन किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
वहीं, गढ़वा प्रखंड के परिहरा पंचायत अंतर्गत ग्राम किटासोती खुर्द में भी इसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वा के इस बार प्रत्याशी रह चुके और गढ़वा प्रभारी लव कुमार सिंह खरवार ने अपने गांव में इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को अंगवस्त्र और बच्चों के बीच पेन, कॉपी, पेंसिल और इरेजर का वितरण किया। इसके साथ ही, खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण दिन पर श्रद्धांजलि अर्पण कर सभी ने बाबा साहब को नमन किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक बना और सभी ने मिलकर बाबा साहब के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।










