एक बार फिर हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत।

धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा उर्फ लिखनीधौरा गांव में सोमवार की सुबह झुंड से भटके एक हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। मृतक लिखनी धौरा उर्फ कदवा गांव निवासी आदिम जनजाति परिवार का सुखराज कोरवा (65 वर्ष) बताया गया। ग्रामीणों के मुताबिक सुखराज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जंगल में बकरी चराने गया था। इसी दौरान एक हाथी वहां आ गया, हाथी को देखने के बाद सुखराज ने भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहा। हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और कुचलकर मार डाला।

 जानकारी के बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग एवं धुरकी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के साथ धुरकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और मामले की जांच की।

ज्वाइन करें LITE Jharkhand WhatsApp Group को 👇👇

https://chat.whatsapp.com/KnifsaivBRV5fkctMnxtKZ