गढ़वा: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कितासोती खुर्द में ध्वजारोहण, बच्चों को बांटे गए कॉपी-पेन

गढ़वा। 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को गढ़वा जिला के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत कितासोती खुर्द में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी लव कुमार सिंह खरवार के पैतृक गांव में उनकी अगुवाई में संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के बाद गांव के बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी लव कुमार सिंह खरवार के साथ खरवार आदिवासी एकता संघ झारखंड प्रदेश सक्रिय सदस्य विश्वनाथ सिंह, नन्द सिंह खरवार, अनुप सिंह खरवार, रंका प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, सदस्य नरेंद्र सिंह, गिरिजा सिंह, आजाद समाज पार्टी गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष विनोद प्रजापति, मीडिया प्रभारी रामस्वार्थ राम, परिहारा पंचायत के मुखिया रविंद्र राम, पूर्व मुखिया प्रत्याशी कृपा रजक, खरवार आदिवासी एकता संघ मुख्य सलाहकार नंद कुमार सिंह, जुझारू समाजसेवी विमलेश कुमार, पिंटू बैठा, हमारे परम मित्र रिम्स डॉक्टर विकास कुमार पासवान, डंडा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी और अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में लव कुमार सिंह खरवार ने कहा कि 15 अगस्त भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।
गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए लव कुमार सिंह खरवार अपने गांव में निःशुल्क कोचिंग सेंटर भी चला रहे हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में बाहर से आए अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के लिए भोजन का विशेष प्रबंध किया गया और सभी ने मिलकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।










