रंका: रंका प्रखंड अंतर्गत मानपुर गांव में खुद को अविवाहित बताकर एक युवक ने मात्र 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी की पहचान मकसूद अंसारी (23) डंडई थाना के रारो गांव के रूप में है. वहीं गुलाम रसूल अंसारी का पुत्र है. नाबालिग पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि, गलत नंबर ड़ायल करने से आरोपी का संपर्क उनकी पुत्री से हुआ था. इसके बाद आरोपी एक-दो बार घर भी आया. वह शादी शुदा था और उसके दो बच्चे भी है. लेकिन उसने उनकी बेटी से खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी का प्रलोभन दिया. वहीं मंगलवार को आरोपी नाबालिग के घर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उस दौरान नाबालिग के माता-पिता ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे थाने के सुपुर्द कर दिया. पिता ने थाने में इसकी लिखित आवेदन के जरिए शिकायत की. इसके आलोक में पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक मकसूद अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि नाबालिग को 164 बयान के लिए गढ़वा कोर्ट में पेश किया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में आरोपी युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है.










