गढ़वा :- गढ़वा जिला के डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव-पंचायत में एक महिला की हत्या टांगी से वार करके कर दिया गया। घटना के बाद गांव के पूरे इलाके सनसनी से फैल गया। घटना में टांगी का वार महिला के गले में किया गया है।
मृतका का नाम शकुंतला देवी (40 वर्ष) है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि कमलेश सिंह पांच दिन पहले ही गुजरात से कमा कर घर लौटा था। सोमवार को उसने अपने खेत में काम किया और शाम करीब पांच बजे घर लौटा था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी पास से कपड़े धोकर घर लौटी। इसके बाद वह लोटा में पीने का पानी लेकर पति को देने गयी थी।लेकिन कमलेश ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी की गर्दन पर दो बार वार कर दिया।इससे वह वहीं गिर गयी और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गयी। घर के बाहर खेल रहे उसके बच्चे यह सब देख चीत्कार मारकर रोने लगे। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग जमा हो गये। लोगों ने देखा कि कमलेश ने अपनी पत्नी को मार डाला है। इसके बाद भी वह हाथ में कुल्हाड़ी लिए गुमसुम खड़ा था। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गये और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिये भेजा और वहीं खड़े कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे ही और खबरों के अभी ज्वाइन करें ग्रुप लिंक 👇👇👇 https://chat.whatsapp.com/KnifsaivBRV5fkctMnxtKZ
Product Highlight
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc imperdiet rhoncus arcu non aliquet. Sed tempor mauris a purus porttitor