JMMSY:- राशन कार्ड की समस्या हुआ खत्म, पिता/पति का होगा तो भी चलेगा!

मंईयां सम्मान योजना :- वैसे तमाम महिलाओं, जिनका मंईयां सम्मान योजना में राशन कार्ड के कारण उनका फॉर्म रद्द हो गया था। तो अब आपको उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। जी हां, एक बार फिर मंईयां सम्मान योजना फॉर्म भरने की प्रक्रिया में आवश्यक कागजात में बदलाव आया है। अब वैसे वक्त में, जब आवेदिका की नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, तो भी उनका फॉर्म भरा जाएगा। क्योंकि इस बदलाव में आवेदिका की राशन कार्ड नहीं होने की स्थिति में उनके पिता या पति का राशन कार्ड भी मान्य होगा। वहीं बदलाव में अब ऑफलाइन आवेदन भी मान्य होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा नागरिकों को सूचना:-

प्रिय झारखंड के वीर नागरिकों,

आज मैं आप सबसे एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहता हूँ- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)। यह योजना हमारे राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक अभूतपूर्व कदम है।

कुछ बिचौलिये एवं विपक्ष लगातार इस योजना पर लोगों को दिग्भ्रमित एवं परेशान करने की कोशिश कर रहा है, इसलिए मुझे आप सभी की मदद चाहिए – 

आप कैसे मदद कर सकते हैं:-

✅ अपने आस-पास के निरक्षर और वंचित वर्ग की महिलाओं को फॉर्म भरने में सहायता करें।
✅ गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले में इस योजना के बारे में जानकारी फैलाएं।
✅ सोशल मीडिया पर #JMMSYForAll हैशटैग के साथ इस संदेश को शेयर करें।
✅ किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें/ट्वीट करें। 

👉🏾👉🏾 याद रखिए, जब हम एक बहन की मदद करते हैं, तो हम एक पूरे परिवार की मदद करते हैं। 

आइए, मिलकर झारखंड को महिला सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनाएं।

जय झारखंड! जय हिंद!