रंका वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना का बड़ा सौगात।

गढ़वा :- गढ़वा जिला लगातार विकास की ओर तिब्र गति से बड़ रहा है। जिससे गढ़वा की  तस्वीर काफी बदल रहा है। गढ़वा में एक बार फिर से एक बड़ी सौगात मिली है। ए सौगात मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत मिली है। आपको बता दें कि, अगले कुछ ही दिनों में लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से तीन पुलों का निर्माण जल्द कराया जायेगा। 
ए जानकारी देते हुए, हमारे माननीय स्वच्छ जल मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी ने देते हुए बताया है कि, गढ़वा के रंका और रामकंडा प्रखण्ड में तीन पुलों का निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से कराया जायेगा।

जिसमें रंका प्रखण्ड के ग्राम बहाहरा में एक पुल 2 करोड़ 96 लाख 42 हजार रुपए की लागत से कराया जायेगा। वहीं दो पूल रामकंडा प्रखण्ड में एक चेटे पंचायत के टेढाकहुआ में 3 करोड़ 97 लाख 48 हजार 700 रुपए की जबकि एक पुल रक्सी में 2 करोड़ 78 लाख 94 हजार 500 रुपए की लागत से बनेगी।