भारत बंद का असर, NH 75 में दिखा, गढ़वा रंका बड़ी खबर!

गढ़वा, संवाददाता विकास कुमार :- भारत बंद को लेकर जिले के कई इलाकों में दिखा असर।


सुप्रीम कोर्ट जजमेंट के फैसले के विरोध में लोगों ने गढ़वा जिले के अलग अलग चौक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।


वहीं इस मामले पर प्रशासन का भी सहयोग रहा। बता दें कि, गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत आने वाले बाइस प्लॉट में भी एससी एसटी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, वहीं वाहनों को रोक दिया गया। जिससे लगभग दो KM लंबी कतार में वाहन खड़ी देखी गई। वहीं आपको बता दें कि, प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस को आने जानें की अनुमति दी गई। साथही वैसे लोग जिन्हें इमरजेंसी थी उन्हे भी जाने दिया गया।


वहीं आपको बता दें कि, प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस को आने जानें की अनुमति दी गई। साथही वैसे लोग जिन्हें इमरजेंसी थी उन्हे भी जाने दिया गया। विरोध प्रदर्शन का असर सुबह से लेकर शाम तक रहा।


इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा भी शांतिव्यस्था को बनाए रखने में सहयोग किया। बाद में विज्ञापन जारी होने के बाद रंका प्रखंड के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) श्री देवानंद राम ने विज्ञापन को दिखाते हुए लोगों से हड़ताल को हटाने के लिए लोगों से अपील की।


तब जाकर विरोध प्रदर्शन को हटाया गया। इस बीच हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


📸📸📸📸 वीडियो देखें 👇👇👇👇https://youtu.be/JIHzesvAC9s?si=CHxAecE262809y7R