गढ़वा :- गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी पंचायत की एक स्कूल में जम कर बवाल मच गया। एक शिक्षक ने बच्चों को सरस्वती वंदना करने से रोका ।उक्त जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के धंगरडीहा गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने बच्चों को सरस्वती वंदना करने से रोका। साथ ही साउंड को भी पटक कर तोड़ दिया। उक्त लोगों ने बताया कि, शिक्षक बच्चों को सरस्वती वंदना के साथ साथ हिंदू देवी देवताओं की पूजा करने को भी रोक रहा है। जब अन्य शिक्षकों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो, उनसे भी नोकझोंक हो गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के मुख्य आरोपी शेख तौहीद है। जिसने बच्चों को सरस्वती वंदना और हिंदू देवी देवताओं की पूजा करने को लेकर दबाव डाला। जिससे स्कूल में जमकर बवाल मच गया। वहीं उक्त सूत्रों के मुताबिक घटना बुधवार सुबह की है। वहीं उक्त व्यक्ति को पुलिस अपने हिरासत में ले लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि, जब इस घटना की जानकारी बजरंगदल को हुआ तो, वह भी दलबल के साथ स्कूल में पहुंचें और जमकर बवाल मचाया।
Product Highlight
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc imperdiet rhoncus arcu non aliquet. Sed tempor mauris a purus porttitor