छात्र मोर्चा ने विश्वविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन झामुमो छात्र मोर्चा ने सोमवार को नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में कौशल कुमार की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही के कारण बीएड के सत्र 2022 से 24 का सेमेस्टर 2 का अभी तक विश्वविद्यालय ने रिजल्ट घोषित नहीं किया है। इसीलिए छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
बता दें कि जेटेट का एग्जाम अक्टूबर में होना है और बीएड के छात्रों का अभी सेमेस्टर 2 का रिज़ल्ट भी विश्विद्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है, जिससे छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
छात्र मोर्चा ने परीक्षा नियंत्रक को जल्द ही बीएड सत्र 2022 से 24 का सेमेस्टर 2 का रिज़ल्ट जारी करने को कहा और सभी सेमेस्टर का समानुसार एग्जाम लेकर जल्द ही रिजल्ट घोषित करने पर जोर दिया।
Product Highlight
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc imperdiet rhoncus arcu non aliquet. Sed tempor mauris a purus porttitor