भंडरिया थाना एवं पर्रो पिकेट में हुआ वृक्षारोपण, 150 पौधे लगाए गएभंडरिया थाना एवं पर्रो पिकेट में हुआ वृक्षारोपण, 150 पौधे लगाए गए

लाइट झारखंड (विकास कुमार) ब्यूरो रिपोर्ट
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंका के नेतृत्व में भंडरिया थाना परिसर एवं पर्रो पिकेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भंडरिया और पिकेट प्रभारी पर्रो भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के तहत लगभग 150 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इसमें आम, अमरूद, जामुन, नीम, पीपल सहित अन्य पौधों को शामिल किया गया।
एसडीपीओ ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अति आवश्यक हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे इन पौधों की देखभाल करें ताकि भविष्य में ये एक मजबूत वृक्ष बन सकें और समाज को शुद्ध हवा एवं छाया प्रदान कर सकें।

थाना प्रभारी भंडरिया ने भी इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण एक पवित्र कार्य है और पुलिस विभाग न सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी भागीदारी निभा रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।










