राँची न्यूज – झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक कारोबारी को सड़क पर दस गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मामला रांची के रामपुर रिंग रोड का है, जहां कव्वाली के पास जमीन व्यापारी मधु राय अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान बदमाश आए और व्यापारी पर अन्धाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने के बाद व्यापारी मधु राय अपनी स्कूटी लेकर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वे सभी संभावित कोणों से जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ने की कोशिश करेंगे।
इस घटना ने रांची में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।










